Tuesday, September 8, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

दिल्ली में डॉ. निशंक के आवास पर जुटे उत्तराखंड भाजपा सांसद, विकास और संगठन पर मंथन

Crime Patrol by Crime Patrol
July 24, 2026
in उत्तराखंड, राजनीती, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
8
VIEWS

संसद के मानसून सत्र के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के नई दिल्ली स्थित आवास पर उत्तराखंड भाजपा के सांसदों की औपचारिक बैठक आयोजित हुई। चाय पर हुई इस बैठक में संसद के मानसून सत्र, समसामयिक राजनीतिक घटनाक्रम, उत्तराखंड के विकास, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका, उत्तराखंड के समग्र विकास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संगठन तथा जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने संसदीय और प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल जनता की आवाज संसद तक पहुंचाना ही नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने जनसेवा, संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विपक्ष छात्रों को गुमराह कर उन्हें गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का पूरा अधिकार है, लेकिन कानून को अपने हाथ में लेना, उपद्रव करना और सार्वजनिक या राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी जनप्रतिनिधियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच रहकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

meeting

देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन

September 8, 2026
Meeting

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश

September 8, 2026
District Cooperative

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत को गणेश जोशी की बधाई, बोले- सहकारिता होगी और मजबूत

September 8, 2026
scholarships

CM धामी ने बांटी छात्रवृत्ति, 13 शिक्षक और NSS समन्वयक सम्मानित

September 8, 2026

बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने उत्तराखंड के विकास, संगठन की मजबूती, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर अपने सुझाव साझा किए तथा जनहित के विषयों पर समन्वित और प्रभावी ढंग से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

चारधाम यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 94 दिनों में 45 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Next Post

कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार में वेंडिंग जोनों पर सख्ती, दुकानों की सीमा तय

Next Post
Meeting

कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार में वेंडिंग जोनों पर सख्ती, दुकानों की सीमा तय

Pm

पीएम मोदी का युवाओं के नाम संदेश: 'पेपर लीक युवाओं के सपनों पर हमला, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा'

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

CM Dhami

सीएम धामी बोले—सहकारिता से आत्मनिर्भरता की राह मजबूत

11 months ago
Police

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रायवाला पुलिस का एक्शन, 22 लोगों के चालान

2 months ago
Drug Department

प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्ती, औषधि विभाग का औचक निरीक्षण अभियान

11 months ago
Congress

राजनीतिक उथलपुथल में कांग्रेस को संजीवनी, 8 जिलों में दर्ज की जीत

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन
  • चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश
  • जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत को गणेश जोशी की बधाई, बोले- सहकारिता होगी और मजबूत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

meeting

देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन

September 8, 2026
Meeting

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश

September 8, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol