जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला मुख्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आईएएस अधिकारियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया। इस दौरान सतत विकास और नीतिगत निर्माण से संबंधित विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। प्रशिक्षु अधिकारियों ने विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर सवाल पूछे और अपने विचार साझा किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सतत विकास केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रशासनिक निर्णयों का अनिवार्य हिस्सा है। उन्होंने जल संरक्षण, हरित ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, कृषि, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं में सतत विकास पर प्रकाश डाला और नीति निर्माण की जमीनी चुनौतियों के बारे में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी।
सीमांत वाइब्रेट विलेज का अध्ययन कर लौटे 42 प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी सवाल पूछे। जिलाधिकारी ने उन्हें प्रशासनिक दायित्वों में नवाचार और जनसहभागिता को प्राथमिकता देने की सलाह दी। अंत में प्रशिक्षुओं ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post