देहरादून में प्रदेश के राजकीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विद्यालयी शिक्षा विभाग की वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक अध्यापक बेसिक भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाते हुए आगामी 12 जनवरी 2026 को प्रदेशभर में एक साथ काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के निदेशक सहित सभी जनपदों के शिक्षा अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल रहे।
Reported By: Sgiv Narayan












Discussion about this post