
देहरादून में वीर बाल बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने देहरादून के रेस कोर्स स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर श्रद्धापूर्वक माथा टेका। इस दौरान उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबज़ादों के अतुलनीय बलिदान को स्मरण करते हुए देश, समाज और मानवता की मंगलकामना की।

गुरुद्वारे में धार्मिक मर्यादाओं के साथ अरदास की गई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर बालकों के शौर्य, साहस और धर्म के प्रति अडिग आस्था को नमन किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य, स्थानीय श्रद्धालु एवं भाजपा महानगर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post