
देहरादून में शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर दून उद्योग व्यापार मंडल की बैठक गीता भवन, दर्शनी गेट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने की।
बैठक में पीपल मंडी और हनुमान चौक सहित आसपास के बाजारों में अव्यवस्थित पार्किंग, अतिक्रमण और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से लग रहे जाम पर चिंता जताई गई। व्यापारियों ने लोडिंग–अनलोडिंग के लिए समय निर्धारण और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग रखी।
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों से समन्वय कर ठोस कदम उठाने की बात कही। बैठक में दून उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post