Wednesday, October 7, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

ड्रग्स के खिलाफ युद्ध जरूरी, हर व्यक्ति निभाए अपनी भूमिका: राज्यपाल

Crime Patrol by Crime Patrol
October 6, 2026
in उत्तराखंड, शिक्षा, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Governor
1
VIEWS

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में “नशा-मुक्त युवा: विकसित भारत का भविष्य एवं वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल पेशेवरों की भूमिका, अवसर, कौशल एवं संभावनाएं” विषय पर सजग इंडिया की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

इस अवसर पर राज्यपाल ने देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के नाम पर स्थापित सभागार का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने सजग इंडिया की पुस्तिका का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सजग इंडिया एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए की। उन्होंने सजग इंडिया की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस एवं राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सजग इंडिया पिछले करीब डेढ़ दशक से युवा संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सजग इंडिया का अभियान प्रदेश के 13 जिलों और 95 ब्लॉकों तक पहुंच चुका है। हाल ही में प्रदेश के प्रथम गांव माणा से भी अभियान की शुरुआत की गई है। अब इस अभियान को गंगा से गंगासागर और कश्मीर से कन्याकुमारी तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक युवा को नशामुक्त बनाने तक यह अभियान जारी रहेगा।

नशे के खिलाफ परिवार से लेकर समाज तक एकजुटता जरूरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इस लड़ाई में परिवार, शिक्षक, डॉक्टर, दोस्त और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एकजुट होकर भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ संवाद के दौरान यह महसूस हुआ कि उनके मन में भी ड्रग्स के खिलाफ लड़ने की भावना है। ड्रग्स परिवार और समाज को बर्बाद कर रहा है। व्यक्ति जब पहली बार गलत कदम उठाता है तो उसके लिए वापस लौटना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को समय रहते सही मार्गदर्शन और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए।

राज्यपाल ने कहा कि नशे की गिरफ्त में आने वाले युवक-युवती के साथ-साथ पूरा परिवार इसकी पीड़ा झेलता है। इसलिए समाज को उस मां और परिवार की पीड़ा को समझना होगा, जिसका बेटा या बेटी नशे की गिरफ्त में आ जाता है।

8 लाख से अधिक युवाओं तक पहुंचा अभियान

राज्यपाल ने सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और सजग इंडिया की ओर से नशे के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्षों में सजग इंडिया के माध्यम से 8 लाख से अधिक युवाओं तक पहुंचकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया है।

उन्होंने कहा कि अभी भी इस दिशा में बहुत काम करने की जरूरत है। अभियान का संदेश केवल उत्तराखंड की सवा करोड़ आबादी तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे पूरे मानव समाज तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

ड्रग्स के साथ आतंकवाद की चुनौती भी जुड़ी

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी 2 अगस्त से 100 सप्ताह के नशामुक्त भारत अभियान की शुरुआत की है। गृह मंत्रालय और देश की विभिन्न एजेंसियां ड्रग्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि भारत के सामने ड्रग्स एक बड़ी चुनौती है। सीमाओं के रास्ते आने वाला ड्रग्स केवल नशे की समस्या नहीं है, बल्कि इसके साथ आतंकवाद की चुनौती भी जुड़ी हुई है। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस लड़ाई में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

इसे भी पढ़ें

Anukriti Gusain

SIR पर विपक्ष के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, अनुकृति गुसाईं बोलीं- भ्रामक प्रचार कर रहा विपक्ष

October 7, 2026
Roorke

रुड़की में अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

October 7, 2026
Uttarakhand

उत्तराखंड SIR में 6.24 लाख नामों पर नोटिस, 57 हजार वोटरों के नाम फिर जुड़ेंगे

October 7, 2026
Uttarkashi

उत्तरकाशी में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनाने की घोषणा

October 7, 2026

राज्यपाल ने युवाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें देखकर विश्वास होता है कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ, जिम्मेदार एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Reported By: Arun Shrarma

Previous Post

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

Next Post

कृषि योजनाओं की मासिक समीक्षा करेंगे अधिकारी, किसानों तक सीधे लाभ पहुंचाने पर जोर

Next Post
Shivraj

कृषि योजनाओं की मासिक समीक्षा करेंगे अधिकारी, किसानों तक सीधे लाभ पहुंचाने पर जोर

nomination

भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत कई नेता रहे मौजूद

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Protest

स्वास्थ्य मंत्री के ‘कमिटमेंट’ के बाद धरना खत्म, गणेश गोदियाल बोले- “सरकार हुई चित!”

5 months ago
BJP

सेवा संकल्प अभियान में BJP का बड़ा कार्यक्रम, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’

1 week ago
Mansar fair

पौड़ी: मनसार मेले में आस्था के आगे हर कोई दिखा नत मस्तक

11 months ago
CM

डेंगू-स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, सीएम धामी ने दिए निर्देश

1 month ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • SIR पर विपक्ष के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, अनुकृति गुसाईं बोलीं- भ्रामक प्रचार कर रहा विपक्ष
  • रुड़की में अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
  • उत्तराखंड SIR में 6.24 लाख नामों पर नोटिस, 57 हजार वोटरों के नाम फिर जुड़ेंगे

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Anukriti Gusain

SIR पर विपक्ष के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, अनुकृति गुसाईं बोलीं- भ्रामक प्रचार कर रहा विपक्ष

October 7, 2026
Roorke

रुड़की में अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

October 7, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol