उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज से प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। विभाग ने कुछ जनपदों में गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक( डी ) रोहित थपलियाल के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
इसके अलावा देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक मौसम का यह क्रम बना रह सकता है, जबकि 15 और 16 मार्च को मैदानी इलाकों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
तेज हवाओं को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
आज का मौसम पूर्वानुमान (12 मार्च)
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार भी हैं और दोपहर बाद मौसम बदल सकता है।
वहीं 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्बरी देखने को मिलेगी।
रोहित थपलियाल वैज्ञानिक डी मौसम विभाग देहरादून
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post