अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सोमवार से विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह (WAAW) का आयोजन शुरू होगा। जन जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्यकर्मियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम पूरे महीने तक चलने वाली शैक्षिक, जागरूकता और क्षमता-वर्धन गतिविधियों के साथ आयोजित किया जाएगा।
एम्स ऋषिकेश में 18 से 24 नवंबर तक विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इस वर्ष की वैश्विक थीम है—“अभी कार्य करें, हमारा वर्तमान सुरक्षित रखें और भविष्य को संरक्षित करें।” शुरुआत में फैकल्टी सदस्यों, रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग अधिकारियों के लिए एंटीमाइक्रोबियल स्टुअर्डशिप प्रथाओं को सुदृढ़ करने हेतु ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (TOT) कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में रोल-प्ले, नाटक, संवादात्मक सत्र, वर्कशॉप और बहु-विषयक स्टुअर्डशिप प्रशिक्षण जैसे गतिविधियां शामिल होंगी। आयोजन सचिव डॉ. प्रसन के. पांडा ने बताया कि यह पहल स्वास्थ्यकर्मियों को संवेदनशील बनाकर संस्थान में वैश्विक मानकों के अनुरूप एंटीमाइक्रोबियल उपयोग नीति विकसित करने में मदद करेगी।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post