Thursday, September 17, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

डीएवी कॉलेज में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण, मंत्री गणेश जोशी बोले— राष्ट्रभक्ति का बनेगा प्रेरणा केंद्र

Crime Patrol by Crime Patrol
August 3, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
DAV College
2
VIEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को डीएवी (पीजी) कॉलेज परिसर में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की आस्था, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रेरणादायी पहल युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त बनाती है और उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-02-at-20.54.47.mp4

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय प्रतीकों की स्थापना विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने एमडीडीए और डीएवी (पीजी) कॉलेज प्रशासन को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह भव्य तिरंगा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

इसे भी पढ़ें

Protest

163 दिनों से धरने पर बैठे रेहड़ी-पटरी श्रमिकों को कांग्रेस का समर्थन, भूख हड़ताल टालने का आग्रह

September 17, 2026
Tehri

टिहरी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

September 17, 2026
Pm

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम धामी ने दी बधाई, बोले- उत्तराखंड से रहा है विशेष लगाव

September 17, 2026
training

औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त युद्ध अभ्यास, आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन की साझा ट्रेनिंग

September 17, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि वर्ष 2023 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डीएवी (पीजी) कॉलेज परिसर में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की घोषणा की थी। इसके बाद दिसंबर 2025 में ध्वज स्थापना के लिए भूमि पूजन किया गया और अब इसका निर्माण पूर्ण होने के बाद इसका लोकार्पण किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने कॉलेज परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह देशभक्ति और राष्ट्र सम्मान के वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित, आयुक्त दीपक रावत ने मौके से संभाला मोर्चा

Next Post

उत्तराखंड चुनावी तैयारी तेज, 8 अगस्त को मल्लिकार्जुन खड़गे की बड़ी जनसभा की तैयारी में कांग्रेस

Next Post
Kharge

उत्तराखंड चुनावी तैयारी तेज, 8 अगस्त को मल्लिकार्जुन खड़गे की बड़ी जनसभा की तैयारी में कांग्रेस

Rekha Arya

2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ कांवड़ यात्रा करेंगी खेल मंत्री रेखा आर्या

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Protest

दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में SFI का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

2 months ago
Truck

शंकराचार्य चौक पर दर्दनाक हादसा, कंक्रीट मिक्सर ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

3 months ago
Chardham

भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

2 months ago
Meeting

प्रभारी सचिव डॉ. वी. षणमुगम ने की विकास कार्यों और आपदा तैयारियों की समीक्षा

3 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • 163 दिनों से धरने पर बैठे रेहड़ी-पटरी श्रमिकों को कांग्रेस का समर्थन, भूख हड़ताल टालने का आग्रह
  • टिहरी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम धामी ने दी बधाई, बोले- उत्तराखंड से रहा है विशेष लगाव

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Protest

163 दिनों से धरने पर बैठे रेहड़ी-पटरी श्रमिकों को कांग्रेस का समर्थन, भूख हड़ताल टालने का आग्रह

September 17, 2026
Tehri

टिहरी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

September 17, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol