
हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाल्मीकि चौक से आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post