Tuesday, November 17, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home अपराध

देहरादून में जमीनों के फर्जीवाड़े का आरोप, लापता पति के नाम से दस्तावेज बनाने का दावा

Crime Patrol by Crime Patrol
November 16, 2026
in अपराध, उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Press Meeting
2
VIEWS

देहरादून में जमीनों के कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। धामावाला बाजार निवासी डिंपल बोबल ने राजेश डोडी और उसके सहयोगियों पर उनके लापता पति अमित बोबल के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बालावाला और ग्राम द्वारा स्थित जमीनों को हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल रेंज को शिकायत देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

प्रेसवार्ता में डिंपल बोबल ने बताया कि 22 जून 2022 को ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे हुए हादसे में उनके पति अमित बोबल तेज बहाव में बहकर लापता हो गए थे। काफी तलाश के बावजूद उनका आज तक कोई पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में लक्ष्मण झूला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है।

पीड़िता का आरोप है कि पति के लापता होने के बाद उनकी परिस्थितियों का फायदा उठाकर उनके पति के व्यापारिक परिचित राजेश डोडी ने विश्वास में लेकर उनसे कोरे कागजों, खाली स्टाम्प पेपरों और अन्य दस्तावेजों पर हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान करवा लिए। आरोप है कि राजेश डोडी उनके घर से नगदी, सोने-चांदी के आभूषण, संपत्ति के मूल दस्तावेज और हस्ताक्षरित बैंक चेक भी सुरक्षित रखने के बहाने अपने साथ ले गया।

डिंपल बोबल के मुताबिक, करीब छह महीने पहले जब उन्होंने अपना सामान और दस्तावेज वापस मांगे तो उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज की गई। साथ ही बंदूक होने की बात कहकर उन्हें और उनके दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें दबाव में लेने के लिए उनके खिलाफ कोतवाली और रायपुर थाने में फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गईं।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/11/WhatsApp-Video-2026-11-16-at-2.32.32-PM.mp4

लापता पति के नाम से अनुबंध और बंधक पत्र बनाने का आरोप

इसे भी पढ़ें

Arrest

हरिद्वार में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, बिहार निवासी युवक गिरफ्तार

November 16, 2026
Khatima

खटीमा: गृह गांव नगला तराई में सीएम धामी ने किया प्राचीन पूर्णागिरी मंदिर का अनावरण

November 16, 2026
Arrest

हरिद्वार में अवैध हथियार गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली; चार गिरफ्तार

November 16, 2026
Dehradun

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पोर्टल पर दर्ज कराया जनगणना का विवरण

November 16, 2026

मामले में पीड़िता ने सबसे गंभीर आरोप बालावाला और ग्राम द्वारा स्थित जमीनों से जुड़े दस्तावेजों को लेकर लगाए हैं। उनका दावा है कि पति के लापता होने के बाद उनके नाम से कथित फर्जी अनुबंध पत्र और बंधक पत्र तैयार कराकर पंजीकृत कराए गए। इन दस्तावेजों में अमित बोबल के हस्ताक्षर दर्शाए गए हैं, जिन्हें पीड़िता ने फर्जी बताया है। उन्होंने दस्तावेजों में अपने हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किए जाने और खुद को गवाह दर्शाए जाने पर भी आपत्ति जताई है।

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने 11 सितंबर 2026 को रायपुर थाने में शिकायत दी थी, लेकिन उन्हें प्राप्ति रसीद नहीं मिली। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के समक्ष भी शिकायत प्रस्तुत की गई। 15 सितंबर 2026 को सिविल न्यायालय, सीनियर डिवीजन, देहरादून से संबंधित एक कैविएट की प्रति मिलने के बाद उन्होंने न्यायालय और संबंधित अभिलेखों से जानकारी जुटाई, जिसके बाद कथित विक्रय अनुबंध और बंधक पत्र की जानकारी सामने आई।

फॉरेंसिक जांच और संपत्ति की सुरक्षा की मांग

डिंपल बोबल ने पुलिस प्रशासन से राजेश डोडी और कथित षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने अमित बोबल के हस्ताक्षरों की फॉरेंसिक जांच कराने, दस्तावेजों के निष्पादन और पंजीकरण प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच करने तथा संबंधित गवाहों और अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल करने की मांग उठाई।

इसके अलावा हस्ताक्षरित कोरे कागजों और स्टाम्प पेपरों के कथित दुरुपयोग की जांच, नगदी और आभूषणों सहित मूल दस्तावेजों की बरामदगी तथा बालावाला और ग्राम द्वारा स्थित संपत्तियों को आगे हस्तांतरित होने से रोकने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई। उन्होंने अपने और दोनों बच्चों के लिए जान-माल की सुरक्षा भी मांगी।

प्रेसवार्ता में सोशल एक्टिविस्ट सुजाता पॉल ने पुलिस की कार्यप्रणाली और कथित अनुबंध पत्र व बंधक पत्र के पंजीकरण पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं पीड़िता के अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने कहा कि पुलिस को तत्काल पीड़िता की एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो संविधान की मर्यादा प्रभावित होगी।

डिंपल बोबल ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि मामले को केवल सामान्य संपत्ति विवाद मानकर नजरअंदाज न किया जाए, बल्कि कथित जालसाजी, धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और धमकी के सभी पहलुओं की जांच कर उन्हें और उनके बच्चों को न्याय एवं सुरक्षा दिलाई जाए।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

पिथौरागढ़: सीमांत गांवों के विद्यार्थियों को आईटीबीपी कराएगी 9 दिवसीय भारत दर्शन

Next Post

डिजिटल भुगतान बढ़ने के साथ साइबर ठगी का खतरा, SBI कार्ड ने बताए बचाव के 10 तरीके

Next Post
SBI Card

डिजिटल भुगतान बढ़ने के साथ साइबर ठगी का खतरा, SBI कार्ड ने बताए बचाव के 10 तरीके

Dehradun

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पोर्टल पर दर्ज कराया जनगणना का विवरण

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Seminar

डीआईटी विश्वविद्यालय में “मानव संसाधन सम्मेलन 2.0” का सफल आयोजन

7 months ago
Road

मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भूस्खलन, वाहनों की लगी लंबी कतारें; भारी वाहनों पर रोक

3 months ago
HOLI

देहरादून में कांग्रेस का होली मिलन समारोह

9 months ago
smart meters

यूपीसीएल में स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियां दूर करने के लिए प्रदेशभर में पखवाड़ा अभियान

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • Vavada Support 24/7 – Profesjonalna Pomoc i Kontakt z Obsługą Klienta
  • हरिद्वार में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, बिहार निवासी युवक गिरफ्तार
  • खटीमा: गृह गांव नगला तराई में सीएम धामी ने किया प्राचीन पूर्णागिरी मंदिर का अनावरण

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Vavada Support 24/7 – Profesjonalna Pomoc i Kontakt z Obsługą Klienta

November 16, 2026
Arrest

हरिद्वार में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, बिहार निवासी युवक गिरफ्तार

November 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol