
हरिद्वार की बहादराबाद पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी मुकुल पाल के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर बौंगला तिराहे के पास घेराबंदी की गई थी। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध .32 बोर पिस्टल, एक .315 बोर तमंचा, सात जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Reported By: Praveen Bhardwak













Discussion about this post