देहरादून। प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) देहरादून द्वारा आयोजित प्रेस टूर के तहत उत्तराखंड के 15 पत्रकारों का दल उड़ीसा पहुंच गया है। इस टूर का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख विकास परियोजनाओं और उपलब्धियों को जमीनी स्तर पर दिखाना है।
इस दल में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के साथ स्वतंत्र पत्रकार शामिल हैं, जो उड़ीसा में औद्योगिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण योजनाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। टूर के दौरान पत्रकार राज्यपाल से मुलाकात के साथ ही भुवनेश्वर, कटक, पारादीप और कोणार्क सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे।

पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल ने बताया कि यह पहल पत्रकारों को राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं से जोड़ने और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह टूर मीडिया के जरिए आम जनता तक विकास कार्यों की सही तस्वीर पहुंचाने में सहायक साबित होगा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post