होला महल्ला पर्व के अवसर पर सितारगंज में गुरुद्वारा बाबा मनोहर सिंह शहीद सिंघा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंच प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
नगर कीर्तन पिपलिया नाथू से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचा, जहां अरदास के साथ इसका समापन हुआ। इस दौरान निहंग सिखों ने पारंपरिक वेशभूषा में घुड़सवारी और हैरतअंगेज करतब दिखाए। पूरा वातावरण ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों और शबद कीर्तन से गूंज उठा।
सितारगंज पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित जनप्रतिनिधियों और गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने स्वागत किया। मंत्री को सिरोपा व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग किया।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post