
उत्तराखंड के डीडीहाट से भाजपा के विधायक बिशन सिंह चुफाल फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने डीडीहाट नगर में लंबे समय से अटकी पार्किंग के मामले में अधिकारियों और शासन पर निशाना साधते हुए दिवाली पर बम फोड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकारियों में कोई भय नहीं है। सीएम के निर्देश के बाद भी पार्किंग के लिए धन स्वीकृत नहीं हुआ। जब तक इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ये नहीं सुधरेंगे। विधायक ने कहा कि उत्तराखंड में तीन महीने में होने वाले कार्य तीन साल में भी नहीं हो रहे हैं।
विधायक के इस बयान की हर तरफ चर्चा है के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे है ।वहीं कांग्रेस का कहना है कि जब सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक ही व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, तो आम जनता आखिर किससे उम्मीद रखे?
वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि वो जनता के प्रतिनिधि हैं उन्होंने जनता की समस्या को लेकर सवाल उठाए हैं।
सूर्यकांत धस्माना उपाध्यक्ष कांग्रेस
मनवीर चौहान मीडिया प्रभारी भाजपा
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post