
भयंकर आपदाओं के बाद प्रदेश सरकार अब जनजीवन को सुचारु करने में जुटी हुई है, लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत सरकार पर सवाल खड़े करते दिख रहे हैं। हरिश रावत का कहना है की आपदाओं के दौर में भाजपा सरकार ने पीड़ितों को न तो कुछ दिया है और न ही कुछ उनके लिए किया है, भाजपा के नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा की भाजपा के नेता आपदा के समय में पीड़ितों के पास उपस्तिथ नही हुए, और केवल मुख्यमंत्री का जाना भी फोटोऑप्स तक सिमित रहना ही दर्शाता है। उन्होने बताया की उनके द्वारा कांग्रेस के चतुर्भुज नेतृत्व को धाराली से थराली तक आपदा पीड़ितों के न्याय के लिए न्याय यात्रा का भी आवाह्न किया जा रहा है।
हरिश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस वरिष्ठ नेता।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post