
चम्पावत: भारत-नेपाल सीमा से सटे चम्पावत जिले के बनबसा स्थित गुडमी गांव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में करीब 169 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इन क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि सीमांत क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उनका जीवन स्तर सुधर सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास और वहां रहने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास योजनाओं के माध्यम से इन क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही। 169 करोड़ रुपये की योजनाओं के शिलान्यास को सीमांत क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Reported by: Praveen bhardwaj













Discussion about this post