
गंगोत्री धाम से महज 20 किलोमीटर पहले के धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही मचाई जिससे चीख-पुकार मच गई। घटना मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे दिन की है जब अचानक खीर गंगा में बाढ़ आई जिससे सामने गंगा जी पार मुखवा गांव के लोगों ने देखा तो उन्होंने चीख-पुकार मचाईं ।
बहरहाल जिले डीएम प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल मौके के लिए रवाना हो गये है। बताया जा रहा है कि विनाशकारी बाढ़ से 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते हैं।
धराली-हर्षिल में अतिवृष्टि और बादल फटने से उत्पन्न आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन,सेना, SDRF, NDRF एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। आपदा कंट्रोल रूप से भी स्तिथि की निरंतर निगरानी की जा रही है।
गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता की । गृह मंत्रालय ने तत्काल राहत के लिए चिन्नू हैलीकॉप्टर भेजने के के निर्देश दिए हैं।

हर्षिल-धराली में अति वृष्टि और बादल फटने से उत्पन्न आपदा की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए है।
राहत बचाव के लिए टीमें भी रवाना की जा चुकी हैं। राहत और बचाव के सभी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। सरकार तथा प्रशासन आपदा की इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से जुटा है।

प्रशांत आर्य जिलाधिकारी उत्तरकाशी।।
Reported By: Gopal Nautiyal













Discussion about this post