
उत्तराखंड में इस बार रजत जयंती वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। 1 नवंबर से 11 नवंबर तक राज्यभर में कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस दौरान राजधानी देहरादून में दो बड़े VVIP मूवमेंट होने जा रहे हैं — 3 नवंबर को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष सत्र के अवसर पर विधानसभा पहुँचेंगी, जबकि 9 नवंबर यानी राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावित है। इन आयोजनों को देखते हुए पुलिस विभाग ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के साथ ही अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जा रही है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी संवेदनशील बिंदुओं पर निगरानी रखी जा रही है। VVIP मूवमेंट के दौरान रूट डायवर्जन और ट्रैफिक संचालन के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। SP ट्रैफिक लोकजीत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। पुलिस का कहना है कि रजत जयंती समारोहों के दौरान किसी भी स्तर पर सुरक्षा में चूक न हो, इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाया जा रहा है।
प्रमोद कुमार, एसपी सिटी देहरादून
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post