Sunday, October 4, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पुष्कर सिंह धामी के बतौर मुख्यमंत्री पाँच साल होने पर प्रदेशवाशिओं के लिए संदेश।

Crime Patrol by Crime Patrol
July 4, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
CM
4
VIEWS

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यसेवक के रूप में अपने कार्यकाल के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी करते हुए जनसेवा, सुशासन और विकास के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि यह पाँच वर्षों की यात्रा प्रदेश की 1.25 करोड़ जनता के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद को समर्पित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में कई ऐतिहासिक और दूरगामी फैसले लिए गए। उन्होंने बताया कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सशक्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून और मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन जैसे फैसलों ने राज्य को सुशासन, पारदर्शिता और समानता की दिशा में नई पहचान दिलाई है।

इसे भी पढ़ें

conservation

वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक

October 3, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प

October 3, 2026
Agniveer recruitment

उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, गढ़वाल के युवाओं के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक मौका

October 3, 2026
BJP

देहरादून पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव, 2027 चुनाव को लेकर संगठन पदाधिकारियों संग की बैठक

October 3, 2026

उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराए। साथ ही सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देकर मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सैनिकों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित में भी कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश, रोजगार, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ चारधाम यात्रा और धार्मिक पर्यटन अवसंरचना को नई गति मिली है। सौर ऊर्जा, होमस्टे और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयासों से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, जबकि रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आगमन से पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाई मिली है।

उन्होंने बताया कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के माध्यम से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिली है। वहीं राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश की ग्राउंडिंग तथा सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के दूसरे चरण का भी शुभारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सरकार स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करेगी।

अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनभागीदारी के साथ उत्तराखंड विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

भागीरथी का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण, हर्षिल क्षेत्र पर मंडराया खतरा

Next Post

स्वतंत्रता सेनानी पर टिप्पणी से बवाल, यूकेडी ने बीजेपी से मांगा स्पष्टीकरण

Next Post
Politics

स्वतंत्रता सेनानी पर टिप्पणी से बवाल, यूकेडी ने बीजेपी से मांगा स्पष्टीकरण

AIIMS

35 किलो का बोन ट्यूमर हटाकर एम्स ऋषिकेश ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Munsyari

मुनस्यारी: प्रदीप, बसंती के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कैंडिल मार्च

11 months ago
Meeying

चमोली जिला योजना 2026-27 को मंजूरी, 74 करोड़ से विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

5 months ago
landslide

केदारघाटी में भारी भूस्खलन से तिमली-बड़मा मोटर मार्ग बंद, 80 गांवों का संपर्क टूटा

2 months ago
Sports

मसूरी में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, मंत्री गणेश जोशी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

3 weeks ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक
  • सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प
  • उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, गढ़वाल के युवाओं के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक मौका

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

conservation

वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक

October 3, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प

October 3, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol