धन सिंह रावत ने खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए प्रदेशभर में 15 दिन का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। वर्चुअल समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सैंपलिंग के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान चलाने और मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
चारधाम यात्रा को देखते हुए मुख्य पड़ावों पर व्यापारियों के साथ जागरूकता गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी और फूड सेफ्टी ऑन व्हील वैन के जरिए खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। साथ ही दुकानों पर जरूरी जानकारी और टोल फ्री नंबर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।
बैठक में बताया गया कि खाद्य सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों के लिए 7.34 करोड़ की कार्ययोजना को स्वीकृति मिल चुकी है, जिसके तहत जागरूकता अभियान और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
इसके अलावा मंत्री ने विभाग में रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर जल्द भरने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post