
विधुत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर आज मंगलौर विधुत विभाग के एस डी ओ कार्यलय के बाहर उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर सरकार और विभागीय अधिकारियों को चेताया कि अगर उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने के प्रयास किया तो किसान इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेंगे चाहे उन्हें इस के लिए बड़ा आंदोलन ही क्यो ना करना पड़े
आपको बता दे कि आज उत्तराखंड किसान मोर्चा की तरफ से मंगलौर सहित लक्सर , बहदराबाद, और भगवान पुर के विधुत विभाग के कार्यलयों पर एक साथ भारी संख्या में किसानों का स्मार्ट मीटर लगाए जाने को विरोध किया जा रहा है..
वही मंगलौर एस डी ओ गुलशन बलूनी ने कहा कि अभी स्मार्ट मीटर सिर्फ नए कनेक्शन पर लगाये जा रहे है किसानों अभी किसी तरह की कोई दिक्कत नही है…
गुलशन बलूनी (एस डी ओ विधुत विभाग )
सुरेश नम्बरदार (प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड किसान मोर्चा )
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post