अक्षय पात्र फाउंडेशन ने नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने और 500 करोड़ भोजन वितरण की ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि द्रौपदी मुर्मू रहीं, जिन्होंने बच्चों को भोजन परोसकर इस उपलब्धि को चिह्नित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक मधु पंडित दास सहित कई गणमान्य अतिथि, नीति विशेषज्ञ, सहयोगी और छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का विषय “सुपोषित और सुशिक्षित भारत से विकसित भारत” रखा गया।
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि अक्षय पात्र करुणा और सामाजिक नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो पिछले 25 वर्षों से बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहा है। वहीं शिक्षा मंत्री ने कहा कि पोषित और शिक्षित बच्चे ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।
वर्तमान में यह संस्था देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 23.5 लाख बच्चों को प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन उपलब्ध करा रही है और PM POSHAN योजना के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभा रही है।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post