
सितारगंज के सैंजनी गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर ग्रामीण का पड़ोसी से विवाद हो गया।
गुस्साए आरोपित ने ग्रामीण की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि चुनावी रंजिश के कारण की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्राम सैंजनी निवासी 25 वर्षीय सुरजीत सिंह राणा पुत्र धीर सिंह राणा मंगलवार की शाम अपने खेत में पानी लगा रहा था। इस दौरान पड़ोसी से तार डालने को लेकर उनका विवाद हो गया। गुस्से में आरोपी ने तमंचे से गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली कांड के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नानकमत्ता के पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बताया जाता है की हत्या आरोपी पूर्व में अपहरण के मामले में भी जेल जा चुका है। सरकडा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि खेत में पानी लगाने को लेकर सुरजीत सिंह पर पड़ोसी ने फायर कर दिया। हमले में उनकी मौत हो गई हैं।
देखे वीडियो:
डॉक्टर कुलदीप यादव मुख्य चिकित्सा अधिकारी सितारगंज
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post