
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सहारनपुर यातायात पुलिस ने दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 312 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने इन मामलों में कुल 6 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने इंटरसेप्टर के माध्यम से वाहनों की गति पर नजर रखी। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस का उद्देश्य तेज रफ्तार से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना है।
सहारनपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पुलिस ने तेज रफ्तार से बचने के साथ ही अपनी और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी है।
पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों का पालन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वाहन चालक नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
पुलिस की अपील: सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।
Reported By: Pawan Kashyap













Discussion about this post