
बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी उत्तराखंड की बेटी उर्वशी रौतेला अपने परिजनों के नैनीताल पहुँची। यहां उर्वशी ने नैनीझील में नौका विहार करती नजर आई।
नैनीताल पहुँची उर्वशी का कहना है की नैनीताल खूबसूरत शहर है। उन्हें उत्तराखंडी होने पर गर्व है। नैनीताल में उनका बचपन बीता है, उनका ननिहाल नैनीताल में ही है। उनकी मां का नैनीताल से गहरा नाता रहा है। उर्वशी ने बताया कैंची धाम , जगेश्वर धाम के साथ-साथ चितई गोलू देव मंदिर के दर्शन किए।
उर्वशी रौतेला ने बताया कि क्राइम थ्रिलर इंस्पेक्टर अविनाश का सीजन 2 जल्द ही जियो टीवी पर आने वाला है जिसमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है साथ ही अहमद खान प्रोडक्शन की फिल्म “बाप” के बारे में बात करते हुए उर्वशी ने कहा कि वो फिल्म “बाप” में काम कर रही हैं जिसमें उनके साथ 80 और 90 के दशक के सुपरस्टार काम कर रहे हैं जिनमें सनी देओल,संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकार होंगे बाप हॉलीवुड की फिल्म एक्सपेंडेबल फिल्म का रीमिक्स है
आपको बता दे की उर्वशी ने 17 वर्ष की आयु में मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज जीता था। उन्हें 2011 में मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द इयर, मिस एशियन सुपर मॉडल के खिताब से नवाजा जा चुका है।
उर्वशी रौतेला, बॉलीवूड अभिनेत्री
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post