उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई।
भेंट के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उत्तराखंड के ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के स्थानीय उत्पादों की किट भेंट की। उन्होंने उत्तराखंड के स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को देशभर में पहचान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की।
गणेश जोशी ने कहा कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के माध्यम से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों के उत्पादकों एवं किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की सराहना की। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post