
ग्राफिक इरा हिल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वार्षिक कृषि महोत्सव एग्रीफेस्ट 2025 का शुभारंभ प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंत्री ने कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करते हुए इसे कृषि नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन किसानों, कृषि–स्टार्टअप उद्यमियों, शोधकर्ताओं और छात्रों को एक ही स्थान पर जोड़ते हैं, जिससे ज्ञान, कौशल और सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा मिलता है। महोत्सव में कृषि, ग्रामीण विकास, बागवानी, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के 10–15 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें सरकारी योजनाओं व सफल मॉडलों की झलक प्रस्तुत की गई है।
मंत्री जोशी ने बताया कि उत्तराखंड के मिलेट्स अपनी गुणवत्ता के लिए देशभर में पहचान बना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं लागू हैं, और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में इन्हें प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कृषि विद्यालय और विश्वविद्यालय को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post