Sunday, September 20, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home हेल्थ

विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह

। इनहेलर दवा सीधे फेफड़ों तक पहुंचाकर सूजन को नियंत्रित करता है, जिससे मरीजों को तुरंत राहत मिलती है। उन्होंने मरीजों को धूल और धुएं से बचने तथा प्रदूषण वाले क्षेत्रों में मास्क पहनने की सलाह दी।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 6, 2026
in हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
AIIMS Rishikesh
2
VIEWS

बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी बीमारियों के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार हवा में मौजूद धूल, धुआं और हानिकारक सूक्ष्म कण अस्थमा के मरीजों की स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञ मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं, खासकर प्रदूषित इलाकों में काम करने से बचने और मास्क के नियमित उपयोग पर जोर दिया जा रहा है।

विश्व अस्थमा दिवस हर वर्ष मई महीने के पहले मंगलवार को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य अस्थमा रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष की थीम “अस्थमा से पीड़ित सभी लोगों के लिए सूजनरोधी इनहेलर की उपलब्धता – अभी भी एक अत्यावश्यक आवश्यकता” रखी गई है, जो खासकर बच्चों और गंभीर मरीजों के लिए इनहेलर उपचार की अहमियत को रेखांकित करती है।

अस्थमा एक दीर्घकालिक श्वसन रोग है, जिसमें वायुमार्ग में सूजन और संकुचन के कारण सांस लेने में कठिनाई होती है। इसके प्रमुख लक्षणों में रात के समय खांसी, सांस फूलना, सीने में जकड़न और घरघराहट शामिल हैं। हालांकि इसका पूर्ण इलाज संभव नहीं है, लेकिन इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि एलोपैथिक इनहेल्ड कॉर्टिकोस्टेरॉयड थेरेपी अस्थमा के उपचार में सबसे प्रभावी मानी जाती है। इनहेलर दवा सीधे फेफड़ों तक पहुंचाकर सूजन को नियंत्रित करता है, जिससे मरीजों को तुरंत राहत मिलती है। उन्होंने मरीजों को धूल और धुएं से बचने तथा प्रदूषण वाले क्षेत्रों में मास्क पहनने की सलाह दी।

इसके साथ ही आयुष पद्धति को भी सहायक उपचार के रूप में उपयोगी बताया गया है। आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा में किए गए कई शोध यह दर्शाते हैं कि एलोपैथिक उपचार के साथ इनका संयोजन अस्थमा की गंभीरता को कम करने में मदद करता है। आयुर्वेदिक औषधियों जैसे तुलसी, वासा, पिप्पली, हरिद्रा और मेथी को बलगम नियंत्रण में सहायक माना गया है। वहीं पंचकर्म चिकित्सा जैसे वमन और बस्ती भी लाभकारी बताए गए हैं।

इसे भी पढ़ें

Eye donors

मृत्यु के बाद भी रोशनी बांट रहे नेत्रदाता, एम्स ऋषिकेश में दाता परिवारों का सम्मान

September 17, 2026
Doctor

उत्तरकाशी: भंगेली में बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य टीम ने संभाला मोर्चा

September 16, 2026
awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
AIIMS Rishikes

एम्स ऋषिकेश में धड़कते दिल की जटिल सर्जरी, नुकीली वस्तु से फटा था 21 वर्षीय युवक का दिल

September 12, 2026

योग और प्राणायाम भी अस्थमा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सूर्यनमस्कार, गोमुखासन और धनुरासन जैसे योगासन तथा अनुलोम-विलोम, नाड़ी शोधन और भ्रामरी प्राणायाम फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने और सांस संबंधी लक्षणों को कम करने में सहायक माने जाते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अस्थमा के बढ़ते मामलों को देखते हुए जागरूकता, समय पर उपचार और प्रदूषण नियंत्रण बेहद जरूरी है, ताकि मरीजों को बेहतर जीवन गुणवत्ता मिल सके।

एम्स में पिडियाट्रिक पल्मोनरी विभाग की हेड और संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण की वजह से छोटे बच्चे भी सांस की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने इसे चिंताजनक बताते हुए इसके लिए एजर्जी, संक्रमण और प्रदूषण को मुख्य कारण बताया। कहा कि कुछ हद तक इसके लिए जीन्स और मोटापा भी जिम्मेदार है। बताया कि प्रदूषण के कारण सांस की नली में सूजन आने से बच्चों में यह समस्या बढ़ रही है।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

“आओ अपने गांव से जुड़े” अभियान के तहत मेधावी छात्रों को मिली स्कॉलरशिप

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स को जारी की ₹111 करोड़ की पेंशन, अंत्योदय पर जोर

Next Post
Uttarakhnad

मुख्यमंत्री धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स को जारी की ₹111 करोड़ की पेंशन, अंत्योदय पर जोर

Meeting

देहरादून में सफाई कर्मचारियों के मुद्दों पर मंथन, 3000 स्थायी पदों की स्वीकृति पर जोर

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dehradun

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर 22 मई से ट्रैफिक डायवर्जन लागू, ढलान स्थिरीकरण कार्य होगा शुरू

4 months ago
108

108 एंबुलेंस में गर्भवती की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

3 months ago
UKD

बाजपुर में बाढ़ के बीच बवाल, JE के चेहरे पर कीचड़ पोतने और मारपीट का आरोप, यूकेडी ने दी प्रतिकिर्या

2 weeks ago
Police

देहरादून: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • 1400 से अधिक विद्यार्थियों से सीएम धामी ने किया संवाद, बोले- युवाओं के सपने ही बनाएंगे विकसित उत्तराखंड
  • 20वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र, देहरादून में 249 नियुक्तियां
  • भूरनी खतीरपुर में दिखा 10 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

CM Dhami

1400 से अधिक विद्यार्थियों से सीएम धामी ने किया संवाद, बोले- युवाओं के सपने ही बनाएंगे विकसित उत्तराखंड

September 19, 2026
Appointment letters

20वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र, देहरादून में 249 नियुक्तियां

September 19, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol