कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी–देहरादून मार्ग पर निर्माणाधीन वैली ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले हर हाल में वैली ब्रिज का निर्माण पूरा किया जाए, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसे भी पढ़ें
मंत्री ने कहा कि इस वैली ब्रिज के निर्माण से मसूरी–देहरादून मार्ग पर यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम बनेगा।
Reported By: Arun sharma











Discussion about this post