Thursday, September 17, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी के दावों के बीच टूटी पाइपलाइन से बह रहा पानी, जिम्मेदारी को लेकर असमंजस

Crime Patrol by Crime Patrol
September 17, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Road
1
VIEWS

राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के दावों के बीच शहर की जमीनी व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नेहरू कॉलोनी के वार्ड नंबर 57 में पिछले कई दिनों से पेयजल की पाइपलाइन टूटी होने के कारण हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

वार्ड 57 के निर्दलीय पार्षद विवेक कोठारी के मुताबिक, करीब 10 से 15 दिन पहले स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को टूटी पाइपलाइन की समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर जलभराव हो रहा है और जगह-जगह गड्ढे भी बन रहे हैं। आसपास के कुछ घरों में पानी घुसने की शिकायत भी सामने आई है।

कांग्रेस ने भी स्मार्ट सिटी के कामों पर उठाए सवाल

वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जोगिंदर सिंह गोगी ने भी स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में आज भी कई स्थानों पर सड़क और गड्ढों की समस्या बनी हुई है। उनका कहना है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर किए गए कार्यों की स्थिति की समीक्षा जरूरी है।

गोगी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर स्मार्ट सिटी के कार्यों और उनमें हुए खर्च की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो उसे सार्वजनिक किया जाएगा।

फिलहाल नेहरू कॉलोनी में टूटी पाइपलाइन से लगातार बह रहे पानी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय से जल्द समस्या का समाधान करें, ताकि पेयजल की बर्बादी के साथ सड़क और जलभराव की समस्या से भी राहत मिल सके।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-17-at-3.24.08-PM-1.mp4

जल निगम और स्मार्ट सिटी के बीच जिम्मेदारी का पेच

पार्षद विवेक कोठारी ने आरोप लगाया कि समस्या के समाधान को लेकर संबंधित विभागों के बीच जिम्मेदारी स्पष्ट नहीं है। उनके अनुसार, जल संस्थान की ओर से इसे स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आने वाला कार्य बताया जा रहा है, जबकि स्मार्ट सिटी और जल निगम के बीच भी जिम्मेदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें

training

औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त युद्ध अभ्यास, आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन की साझा ट्रेनिंग

September 17, 2026
Raghunath

सीलिंग भूमि मामले में मोर्चा की मांग पर प्रशासन सक्रिय, चार एसडीएम से मांगी स्पष्ट आख्या

September 17, 2026
Press Meeting

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने उठाया अग्निवीरों का मुद्दा, अग्निपथ योजना पर साधा निशाना

September 17, 2026
Nanda Devi

नम आंखों से मां नंदा की डोली को विदाई, वाण से वेदनी के लिए रवाना हुई बड़ी जात

September 17, 2026

पार्षद ने सवाल उठाया कि एक ओर शहर के कई इलाकों में लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन टूटने से बड़ी मात्रा में पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत कर समस्या का समाधान करने की मांग की।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-17-at-3.24.08-PM.mp4

जोगिंदर सिंह गोगी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-17-at-3.24.09-PM.mp4

विवेक कोठारी, निर्दलीय पार्षद, वार्ड 57

Reported By: Shiv Narayan

Previous Post

गंगनहर में डूब रहे युवक के लिए ‘देवदूत’ बने मोनू जलवीर, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी

Next Post

नम आंखों से मां नंदा की डोली को विदाई, वाण से वेदनी के लिए रवाना हुई बड़ी जात

Next Post
Nanda Devi

नम आंखों से मां नंदा की डोली को विदाई, वाण से वेदनी के लिए रवाना हुई बड़ी जात

Press Meeting

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने उठाया अग्निवीरों का मुद्दा, अग्निपथ योजना पर साधा निशाना

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Doon Library

दून पुस्तकालय में श्याम सिंह ‘श्याम’ की कृति ‘उर्वशी’ का लोकार्पण

9 months ago
potholes

गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क को लेकर मोर्चा हुआ मुखर

1 year ago
CM Dhami

सीएम धामी ने किया स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण, स्थायी समाधान के दिए निर्देश

11 months ago
Heatwave

उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी, मैदानी इलाकों में हीट वेव का अलर्ट

4 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त युद्ध अभ्यास, आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन की साझा ट्रेनिंग
  • सीलिंग भूमि मामले में मोर्चा की मांग पर प्रशासन सक्रिय, चार एसडीएम से मांगी स्पष्ट आख्या
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने उठाया अग्निवीरों का मुद्दा, अग्निपथ योजना पर साधा निशाना

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

training

औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त युद्ध अभ्यास, आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन की साझा ट्रेनिंग

September 17, 2026
Raghunath

सीलिंग भूमि मामले में मोर्चा की मांग पर प्रशासन सक्रिय, चार एसडीएम से मांगी स्पष्ट आख्या

September 17, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol