
देहरादून में लगातार हो रही बारिश के बीच राजपुर रोड विधायक एवं कैबिनेट मंत्री खजानदास ने नदी और नालों के किनारे बसे संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मन्नुगंज, रिस्पना, मोहिनी रोड सहित विभिन्न इलाकों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मंत्री खजानदास ने नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोगों से पूरी सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल प्रशासन के आपातकाल परिचालन केंद्रों से संपर्क करें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
इसे भी पढ़ें
कैबिनेट मंत्री ने मानसून के दौरान जिला प्रशासन को लगातार अलर्ट मोड में रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर मंत्री ने स्थानीय नागरिकों को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह जनसेवा और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं।
दौरे के दौरान मंत्री ने नदी तटों पर बनाए गए सुरक्षा पुस्तों (तटबंधों) की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वर्षा से हुए नुकसान और संभावित जोखिम वाले स्थानों की जानकारी अधिकारियों से ली तथा आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि मानसून के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post