भारतीय सेना की मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने आज उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में पूर्व सैनिकों के कल्याण, सैन्य परंपराओं के संरक्षण तथा नागरिक-सैन्य समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान आर्मी कमाण्डर ने सैनिक कल्याण मंत्री को सूर्या कमाण्ड की पुस्तक ‘‘द् वॉयेज ऑफ सूर्या कमाण्ड‘‘ भेंट की।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड “वीरों की भूमि” है और राज्य सरकार शहीद सैनिकों एवं उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सैन्यधाम को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि यह स्थान देश के वीरों के त्याग और बलिदान की गाथा को सदैव जीवंत रखेगा। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि आर्मी कमाण्डर द्वारा दिये गये सुझावों पर सैनिक कल्याण विभाग द्वारा कार्यवाही की जाऐगी और उनके दौरे के बाद अवश्य ही सैन्यधाम निर्माण की प्रगति को मजबूती मिलेगी।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post