सचिव लोनिवि पंकज कुमार पाण्डेय ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान विकासखंड भटवाड़ी में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव ने विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति की लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा और पारदर्शिता के लिए नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया।
इस दौरान उन्होंने गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सड़क, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। जल निकासी व्यवस्था सुधारने और आवश्यक स्थानों पर वैली ब्रिज निर्माण को लेकर सीमा सड़क संगठन को निर्देश दिए।
साथ ही भुक्की मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने और बारसू मोटर मार्ग से संबंधित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।
Reported By: Gopal Nautiyal














Discussion about this post