
जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देहरादून जिले के हजारों जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। विभाग वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जिला समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन तथा किसान पेंशन जैसी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण तथा विभिन्न कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभाग द्वारा अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ भी दिया जा रहा है, जिससे उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन मिल रहा है।
दीपांकर घिल्डियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post