
देहरादून के गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक में शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की। उन्होंने सैनिकों के प्रति सम्मान दर्शाते हुए बड़ी घोषणाएं कीं—अब शहीदों को मिलने वाली अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹30 लाख कर दी गई है, जबकि परमवीर चक्र विजेताओं की राशि ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ कर दी गई है। साथ ही उन्हें ₹3 लाख की वार्षिक अनुदान राशि भी दी जाएगी।
चमोली में ईसीएचएस सेंटर और नैनीताल में सैनिक विश्राम गृह की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को वीरभूमि बताते हुए कहा कि यहां हर परिवार से कोई न कोई देश सेवा में समर्पित है। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने भारत की सैन्य शक्ति और आत्मनिर्भरता पर भी बल दिया।
इस भावनात्मक आयोजन में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम ने वीर शहीदों के प्रति गहरी श्रद्धा और देशभक्ति की भावना को मजबूत किया।
पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री
मेजर जनरल (रि.) समीर सभरवाल
नीतीश बिष्ट, ब्रिगेडियर
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post