भाजपा ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में “वंदेमातरम@150” अभियान की शुरुआत की है। पार्टी मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के नेतृत्व में वंदेमातरम का मौलिक स्वरूप में सामूहिक गायन किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष भट्ट ने कहा कि वंदेमातरम राष्ट्र आराधना और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम को प्राणवायु दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी की प्रेरणा से इस गीत के 150 वर्ष अभूतपूर्व तरीके से मनाए जा रहे हैं और भाजपा इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है।
महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि यह गीत भारत की आत्मा में बसता है, जिसे भाजपा संगठन देशभक्ति पुनर्जागरण का माध्यम बना रहा है।
अभियान संयोजक दीप्ति रावत ने बताया कि आगामी 26 नवंबर, संविधान दिवस तक सभी भाजपा कार्यालयों, मंडलों और कार्यक्रमों में वंदेमातरम के मूल स्वरूप में सामूहिक गायन किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रध्वज फहराया गया और कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए मिष्ठान वितरित किया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post