
देवभूमि उत्तराखंड की पावन चारधाम यात्रा के प्रमुख धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है, चमोली जनपद में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट इस साल 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जायेंगे, वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे जिसके बाद अब बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अपनी तैयारियों में जुट गई है___
इस बात पर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि 7 अप्रैल को नरेंद्र नगर से बद्रीनाथ धाम के लिए गाढ़ू कलश यात्रा प्रस्थान करेगी और श्रद्धालुओं को सुलभ और सुरक्षित रूप से दर्शन कराने की तैयारियों को लेकर हमारा रोडमैप बन चुका है___साथ ही उन्होंने कहा कि अब 15 फरवरी को शिव रात्रि के दिन केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित की जाएगी।
हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC).
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post