हल्दूचौड़ स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 34वीं बटालियन में कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सेवा और एकता को बढ़ावा देते हुए 34 वीं वाहिनी चिकित्सालय में सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के सहयोग से वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में करीब 50 हिमवीर जवानों ने अपने नैतिक कर्तव्य का परिचय देते हुए रक्तदान किया।
इस अवसर पर कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारा बल न केवल राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि समाज के प्रति अपने मानवीय दायित्वों को भी समझता है। आज वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें करीब 50 हिमवीर जवानों द्वारा रक्तदान किया गया। उन्होंने कहा स्वस्थ जवानों द्वारा रक्तदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद मरीज की जान बच सकती है।
अनिल सिंह बिष्ट, कमांडेंट आईटीबीपी हल्दूचौड़।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post