ऋषिकेश में आवास विकास स्थित स्वामी नित्यानंद सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु वाटिका का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल पहुंची। उन्होंने प्रधानाचार्य पूनम अनेजा के साथ मिलकर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया।
इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस प्रकार स्कूल में बैगलेस पढ़ाई का कार्यक्रम शुरू किया गया है वह तारीफे काबिल है।
बस्ता मुक्त पढ़ाई करना चुनौती पूर्ण है जिस पर शिशु मंदिर खरा उतरता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रधानाचार्य पूनम अनेजा ने बताया कि बच्चों को क्रियाशील बनाने और उनकी मासूमियत को बचाए रखने के उद्देश्य से बस्ता मुक्त पढ़ाई कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मौके पर देशभक्ति के कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने लोगों में समा बांधा।
कुसुम कंडवाल ,अध्यक्ष राज्य महिला आयोग
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post