
जनपद टिहरी गढ़वाल के विधायक देवप्रयाग विधानसभा के विनोद कंडारी ने मोटरमार्ग के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि पिछले लम्बे समय से थाती डागर–रैतासी मोटर मार्ग के किमी 2 से रैतासी तक 1.05 किमी लंबाई के नव निर्माण कार्य की मांग की जा रही थी। मोटर मार्ग के बन जाने से लोगो को काफी सहूलियत मिलेगी। बताया की इस महत्वपूर्ण परियोजना की कुल लागत 44.04 लाख है।
यह मोटर मार्ग क्षेत्रवासियों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास को नई गति प्रदान करेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कीर्तिनगर ग्रामीण मेहर,ग्राम प्रधान रैतासी मंजू देवी, संजय भट्ट ग्राम प्रधान थाती डागर संजय भट्ट, भानु पंवार सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विनोद् कंडारी, विधायक, विधानसभा देवप्रयाग
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post