
विकासनगर क्षेत्र में रायपुर विकासखंड के केसरवाला गांव की भूमि को लेकर जन संघर्ष मोर्चा और स्थानीय विधायक के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने आरोप लगाया कि मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी शासन और जिला प्रशासन स्तर पर ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि शासन स्तर से राजस्व विभाग और जिला प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए, लेकिन क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काउ पर काम में बाधा डालने और नगरवासियों को गुमराह करने के आरोप लगाए।

मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि जनहित के कार्यों में रोड़ा अटकाया गया तो जनता के बीच सच्चाई उजागर की जाएगी। मामला अब क्षेत्र में राजनीतिक तकरार का रूप लेता दिख रहा है।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post