
देहरादून में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अल्मोड़ा के गांधी पार्क चौगाना भाटा में 8 जनवरी को आयोजित सभा के दौरान भारती पांडे द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक बयानबाजी का आरोप लगाया गया है।
महासभा का कहना है कि उक्त बयान से ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और समाज की छवि को नुकसान पहुंचा है। इस मामले में महासभा ने भारती पांडे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश व जिला स्तर के कई पदाधिकारी शामिल रहे।
मन मोहन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post