रुड़की के ग्रीनवे मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इस बार जश्न का माहौल देखने को मिला। स्कूल के छात्र शिवांश गुप्ता ने 98.8% अंक हासिल कर टॉप किया जबकि मोहम्मद जारीब ने 98% के साथ दूसरा और तेजस्विनी सैनी ने 97.2% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि स्कूल के 52 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं चंद्रशेखर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने भी सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा और छात्र अनिरुद्ध त्यागी ने 98.40% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया।
अनिरुद्ध ने आईटी में 100 अंक और एसएसटी व अंग्रेजी में 99-99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनका सपना NDA के जरिए भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना है। विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया जिनमें परी सैनी ने 93.40%, मोहम्मद अरसलान और शिवांशी सैनी ने 91.40% और अपूर्वा ने 90.60% अंक प्राप्त किए। दोनों स्कूलों के छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। रिजल्ट के बाद स्कूलों में मिठाइयां बांटी गईं और जश्न का माहौल देखने को मिला।
शिवांश गुप्ता (टॉपर ग्रीनवे स्कूल)
अनिरुद्ध त्यागी (टॉपर चंद्रशेखर स्कूल)
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post