Tuesday, September 22, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : शहरों का होगा कायाकल्प,  98 छोटे-बड़े शहरों के मास्टर प्लान जल्द होंगे तैयार

Krishna Kumar by Krishna Kumar
September 22, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
उत्तराखण्ड : शहरों का होगा कायाकल्प,  98 छोटे-बड़े शहरों के मास्टर प्लान जल्द होंगे तैयार
3
VIEWS

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के सुनियोजित विकास के लिए तैयार की जा रहीं महायोजनाएं जल्द ही धरातल पर उतरेंगी। ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ संस्थानों की मदद से विभाग इसको अंतिम रूप देने में जुटा है। कुल 98 महायोजनाएं तैयार की जा रही हैं। इनमें अमृत-1 के अंतर्गत 07 और अमृत-2 में 23 महायोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत 7 क्लस्टरों में 65 नगर निकायों और मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत तीन महायोजनाएं तैयार की जा रही हैं। दीर्घकालीन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी महायोजनाएं वर्ष 2041 और 2045 के लक्ष्य को सामने रखते हुए तैयार की जा रही हैं।

अमृत-1 में चयनित शहर

देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, काशीपुर, नैनीताल और हल्द्वानी।

अमृत-2 में चयनित शहर

पौड़ी जनपद में कोटद्वार, श्रीनगर, पौड़ी, ऊधमसिह नगर जनपद में जसपुर, नगला, खटीमा, किच्छा, बाजपुर, सितारगंज, गदरपुर, नैनीताल जनपद में रामनगर, हरिद्वार जनपद में मंगलौर, लक्सर, चंपावत में टनकपुर, चमोली में गोपेश्वर, देहरादून में ऋषिकेश, डोईवाला, विकासनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी एवं टिहरी।

जीआईएस आधारित मास्टर प्लान वाला उत्तराखंड पहला राज्य

उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जहां द्वितीय और तृतीय श्रेणी के निकायों के लिए भी जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इससे बेहतर भूमि उपयोग, अवैध निर्माण पर नियंत्रण, बेहतर यातायात प्रबंधन, ड्रेनेज योजना और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी।

प्रमुख विशेषताएं

नए महायोजनाओं की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता GIS आधारित प्लानिंग है। इसके माध्यम से शहरों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों का तकनीकी एवं समग्र आकलन करते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास की योजना तैयार की जा रही है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में सुनियोजित एवं क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास, पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय स्तर पर आर्थिक अवसरों का सृजन, भौतिक एवं सामाजिक अवस्थापना सुविधाओं का प्रावधान तथा पर्यावरण का संरक्षण इसका उद्देश्य हैं।

नियोजित विकास पर फोकस:डॉ राजेश

प्रदेश के आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप महायोजनाओं में भविष्य की सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नियोजित विकास पर फोकस किया गया है। महायोजना से सभी संबंधित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाएगा।

देश के प्रतिष्ठित संस्थानों की है भागीदारी

महायोजनाएं तैयार करने में प्रदेश सरकार देश के विशेषज्ञ संस्थानों की मदद ले रही है। इनमें स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) नई दिल्ली,एसपीए भोपाल, एनआईटी कालीकट, एनआईटी सूरत और एमएनआईटी जयपुर प्रमुख हैं।

इसे भी पढ़ें

Protest

3 महीने बाद हरीश रावत की वापसी, देहरादून में शक्ति प्रदर्शन

September 22, 2026
Crime

फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिला कराने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
meeting

सतर्कता बैठक में सीएम धामी का बड़ा संदेश, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी

September 22, 2026
NSUI

DBS कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज, NSUI ने अभिनव को बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

September 22, 2026

 

प्रदेश के सुनियोजित और दीर्घकालीन शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए मास्टर प्लान बनाए जा रहे हैं। यह महायोजनाएं जहाँ ट्रैफिक जाम, अवैध निर्माण और अव्यवस्थित शहरीकरण से निपटने में सहायक बनेंगी, वहीं आम जनता को बेहतर सड़कें और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

 

Previous Post

असम के बाढ़ प्रभावित गांव में CSIR-CBRI की पहल, सुरक्षित आवास से लेकर सोलर तकनीक तक का प्रदर्शन

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dehradun

पर्यटन सीजन से पहले वैली ब्रिज निर्माण तेज करने के निर्देश

6 months ago
Social activists

सोशल मीडिया पोस्ट पर सोशल एक्टिविस्ट ने उठाए सवाल

8 months ago
मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का सहारा बनी दून पुलिस

मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का सहारा बनी दून पुलिस

1 year ago
Congress

रिवर्स पलायन पर नई रिपोर्ट, कांग्रेस का सरकार पर कटाक्ष

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखण्ड : शहरों का होगा कायाकल्प,  98 छोटे-बड़े शहरों के मास्टर प्लान जल्द होंगे तैयार
  • असम के बाढ़ प्रभावित गांव में CSIR-CBRI की पहल, सुरक्षित आवास से लेकर सोलर तकनीक तक का प्रदर्शन
  • 3 महीने बाद हरीश रावत की वापसी, देहरादून में शक्ति प्रदर्शन

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखण्ड : शहरों का होगा कायाकल्प,  98 छोटे-बड़े शहरों के मास्टर प्लान जल्द होंगे तैयार

उत्तराखण्ड : शहरों का होगा कायाकल्प,  98 छोटे-बड़े शहरों के मास्टर प्लान जल्द होंगे तैयार

September 22, 2026
Assam

असम के बाढ़ प्रभावित गांव में CSIR-CBRI की पहल, सुरक्षित आवास से लेकर सोलर तकनीक तक का प्रदर्शन

September 22, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol