
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष के कारण देश को स्वतंत्र भारत का गौरव प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार, सुशासन और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में उत्तराखंड भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपना योगदान दे रहा है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को अपनाएं और देश को सशक्त, समृद्ध एवं विकसित बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल आजादी के पर्व का उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
मुख्यमंत्री धामी
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post