Tuesday, August 4, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर आयोग की समीक्षा बैठक

बैठक में प्रमुख रूप से उपनल के माध्यम से वर्ष 2009 से कार्यरत 105 सफाई कर्मचारियों को “समान कार्य समान वेतन” दिए जाने का मुद्दा उठा।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 5, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
3
VIEWS

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना की अध्यक्षता में आज देहरादून स्थित कार्यालय में दून मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दून मेडिकल कॉलेज देहरादून की प्राचार्य डॉ. गीता जैन और संबंधित अधिकारी, साथ ही सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, वेतन भुगतान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

समान कार्य समान वेतन पर चर्चा

बैठक में प्रमुख रूप से उपनल के माध्यम से वर्ष 2009 से कार्यरत 105 सफाई कर्मचारियों को “समान कार्य समान वेतन” दिए जाने का मुद्दा उठा। इस पर सहमति बनी कि कर्मचारियों का पूरा सेवा विवरण उपनल से मंगाया जाएगा, क्योंकि दून मेडिकल कॉलेज का गठन वर्ष 2016 में हुआ है। साथ ही शासनादेश के अनुसार 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को समान वेतन देने के निर्देशों के अनुपालन पर जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें

Congress

SIR अभियान को लेकर कांग्रेस अलर्ट, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति

August 4, 2026
AIIMS

‘अंगदान–महादान’ का संदेश, एम्स ऋषिकेश में वॉकाथॉन और अंगदाता परिवारों का सम्मान

August 4, 2026
honored

सीएम धामी ने कांवड़ यात्रा में सेवा देने वाले सफाईकर्मियों और पुलिस जवानों का किया सम्मान

August 4, 2026
Congress

‘यात्रा रद्द नहीं, सिर्फ स्थगित हुई’—बीजेपी के बयान पर कांग्रेस का जवाब

August 4, 2026

पुराने ठेकेदार पर कार्रवाई और भुगतान विवाद

बैठक में यह भी सामने आया कि पूर्व ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों को केवल ₹8000 मासिक वेतन दिया गया था और उनका ईपीएफ जमा नहीं कराया गया। आयोग की कार्रवाई के बाद ठेका निरस्त किया गया था, लेकिन कर्मचारियों की लंबित राशि की वसूली अभी तक नहीं हो सकी। प्राचार्य ने बताया कि ठेकेदार की जमा धनराशि रोकी गई है और जल्द ही कर्मचारियों के खातों में भुगतान किया जाएगा।

वर्तमान ठेकेदार पर भी गंभीर आरोप

वर्तमान में जीडी अजमेरा फर्म को सफाई का ठेका दिया गया है, जिस पर कर्मचारियों को पूरा वेतन न देने और ईपीएफ-ईएसआई जमा न कराने के आरोप लगे हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि पिछले कुछ महीनों में भुगतान को लेकर भी विवाद की स्थिति रही है।

इस पर प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए वर्तमान में प्रति माह 26 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

आयोग का सख्त रुख

भगवत प्रसाद मकवाना ने कर्मचारियों के उत्पीड़न और उपकरणों की कमी पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को जल्द आयोग में तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी कर्मचारी का शोषण किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Reported By: Pawan Kashyap

Previous Post

हरिद्वार ऋषिकुल में बनेगा वैश्विक प्राच्य शोध केंद्र, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Next Post

राजपुर: 3.83 करोड़ रूपये की लागत से हुआ चन्दर नगर नाले का कायाकल्प

Next Post
Dehradun

राजपुर: 3.83 करोड़ रूपये की लागत से हुआ चन्दर नगर नाले का कायाकल्प

Met

मुख्यमंत्री धामी से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यो पर की चर्चा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dehradun

पूर्व विधायक के बेटे की दबंगई: पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से मारपीट, गनर निलंबित

9 months ago
उत्तराखंड: कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व अधिकारियों की ‘फौज’, वन विभाग से लेकर बैंक तक के दिग्गजों ने थामा दामन

उत्तराखंड: कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व अधिकारियों की ‘फौज’, वन विभाग से लेकर बैंक तक के दिग्गजों ने थामा दामन

7 months ago
Damta

डामटा को खेल मैदान विस्तारित करने के लिए पाँच लाख रुपए की घोषणा

9 months ago
Kargil Shaurya Diwas

कोटद्वार में कारगिल शौर्य दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • SIR अभियान को लेकर कांग्रेस अलर्ट, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति
  • ‘अंगदान–महादान’ का संदेश, एम्स ऋषिकेश में वॉकाथॉन और अंगदाता परिवारों का सम्मान
  • सीएम धामी ने कांवड़ यात्रा में सेवा देने वाले सफाईकर्मियों और पुलिस जवानों का किया सम्मान

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Congress

SIR अभियान को लेकर कांग्रेस अलर्ट, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति

August 4, 2026
AIIMS

‘अंगदान–महादान’ का संदेश, एम्स ऋषिकेश में वॉकाथॉन और अंगदाता परिवारों का सम्मान

August 4, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol