भीमताल क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक में वर्षों से लंबित पस्या नदी पर पुल निर्माण का सपना अब पूरा होने के करीब है। साचा-लंमगड़ा मार्ग पर बनने वाला यह पुल एक दर्जन से अधिक गांवों के लिए जीवनरेखा साबित होगा। पुल न होने के कारण ग्रामीणों और स्कूल जाने वाले बच्चों को बरसात के समय 20 से 40 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता था और नदी पार करना जोखिम भरा भी रहता था।
ग्रामीणों की मांग पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने सरकार से 1 करोड़ 21 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाकर पुल निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। विधायक ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को शेष कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
पुल तैयार होने से साचा, लंमगड़ा, बेडुखेत, हेडाखान, पस्या, महराखेत, कौडार, देवली, छीड़ा सहित आसपास के गाँवों को बड़ी राहत मिलेगी और बरसात के समय होने वाली परेशानियाँ भी खत्म होंगी। विधायक कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post