
सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास देर रात से तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
जिला अधिकारी के आदेश के बाद स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया। जबकि नैनीताल में मां नन्दा सुनन्दा महोत्सव भी हो रहा है जो कि बारिश के चलते हल्का सा हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश होने से हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग बंद हो गया। यहाँ पहाड़ो से पत्थर लुढ़कने के समाचार मिल रहे हैं जिस कारण नो ग्रामीण मार्ग समेत राज्य मार्ग बंद हो गए।
जिसमें ज्योलीकोट क्वारब, गर्जिया बेतालघाट, नथुवाखान प्यूडा, भवाली रामगढ़, हल्द्वानी चोरगलिया, नाई भूमर,अधोड़ा अमजड़, भीमताल चाबी, जबकि सबसे अधिक मूसलाधार बारिश ओखलकांडा 82 .0 एम एम व सबसे कम 1.6 एम एम रामनगर में हुई ।इसी तरह नैनीताल स्नोव्यू 24.0एम एम, हल्द्वानी काठगोदाम 35.0 एम एम, कालाढूंगी 4.0 एम एम, कैची धाम 15.0 एम एम, मुक्तेश्वर 75 .6 एम एम बारिश पड़ी हुई बताई गई है। बारिश से ठंड भी काफी बढ़ने लग गई है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post