देहरादून में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समर्थ पोर्टल का संचालन अब पूरी तरह विश्वविद्यालय करेंगे, जबकि शासन केवल इसकी मॉनिटरिंग करेगा।
मंत्री ने विभाग में रिक्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक पदों को भरने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में सेमेस्टर में 90 दिन और वर्ष में 180 दिन कक्षाओं का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
डॉ. रावत ने शैक्षणिक कैलेंडर का पालन, समय पर प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा परिणाम, दीक्षांत समारोह, तथा छात्रों की 75% उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की पारितोषिक राशि समय पर भुगतान, छात्रवृत्ति, शैक्षणिक भ्रमण, शिक्षकों का प्रशिक्षण और प्रत्येक जिले में दो महाविद्यालयों को ऑटोनॉमस बनाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में नए महाविद्यालयों में पद सृजन, भवन-भूमि व्यवस्था, निजी कॉलेजों की नियमावली से लेकर विभिन्न पाठ्यक्रमों की संबद्धता तक कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post